मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: किसे मिलते हैं 4,000 रुपये हर महीने? पूरी जानकारी 2 मिनट में
अगर मैं कहूं… उत्तराखंड सरकार हर महीने बच्चों के बैंक अकाउंट में पैसे भेज रही है… तो क्या आप यकीन करेंगे? और अगर आपके घर में ऐसा बच्चा है जिसने कोविड के दौरान अपने माता-पिता या कमाने वाले अभिभावक को खो दिया… तो हो सकता है सरकार की ये मदद उसी के लिए हो! लेकिन अफसोस… आज भी उत्तराखंड के कई परिवारों को इस योजना की जानकारी ही नहीं है।

उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत बड़ा कदम उठाया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 4 करोड़ 39 लाख रुपये से ज्यादा की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की है। ये पैसा अप्रैल, मई और जून की आर्थिक सहायता के रूप में भेजा गया है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल…
ये मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना आखिर है क्या?
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना क्या है?
यह योजना उन बच्चों के लिए शुरू की गई थी जिन्होंने कोविड-19 के दौरान अपने माता-पिता या परिवार के कमाने वाले सदस्य को खो दिया। ऐसे बच्चों की पढ़ाई, पालन-पोषण और भविष्य सुरक्षित रहे…इसी उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार हर महीने आर्थिक सहायता देती है।
क्या-क्या मिलता है?
इस योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता, पढ़ाई जारी रखने में मदद, जरूरत पड़ने पर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ और बच्चे के भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकारी सहयोग भी दिया जाता है.
कौन ले सकता है लाभ?
अगर बच्चा उत्तराखंड का निवासी है। कोविड के कारण माता-पिता या कमाने वाले अभिभावक को खो चुका है और सरकार द्वारा तय पात्रता पूरी करता है तो वह इस योजना का लाभ ले सकता है।
आवेदन कैसे करें?
अब सबसे जरूरी है ये जानना की आवेदन कैसे करें? अगर आपके आसपास कोई ऐसा परिवार है तो सबसे पहले जिला बाल विकास कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क करें या अपने नजदीकी ब्लॉक/आंगनबाड़ी कार्यालय में जाकर बताएं.
जब आप आवेदन के लिए जा रहे हैं तो साथ में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक खाता और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ में जरूर लेकर जाएं.
सरकार ने इस बार 4.39 करोड़ रुपये सीधे बच्चों के खातों में भेज दिए हैं.
लेकिन सवाल ये है…क्या आपके गांव या आसपास कोई ऐसा परिवार है जिसे अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला?
अगर हां…तो ये खबर तुरंत उनके साथ शेयर कर दीजिए। क्योंकि कभी-कभी सिर्फ जानकारी की कमी किसी परिवार को सरकारी मदद से वंचित कर देती है। ऐसी ही उत्तराखंड की सरकारी योजनाओं, नौकरियों और काम की खबरों के लिए You Se Uttarakhand को अभी Follow और Subscribe कर लीजिए।